पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विहिप ने कॉलेज की समस्याओं को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

विहिप ने कॉलेज की समस्याओं को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज की समस्याओं को लेकर गुरुवार को नगर मंत्री अनुराग शर्मा के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया के नाम काॅलेज प्राचार्य एमएल प्रभाकर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि विश्वविद्यालय में शिक्षा से जुड़े विभिन्न संकाओं एवं संस्थाओं की स्थितियों का प्रत्यक्ष आंकलन करती रही हैं और मध्यप्रदेश में विश्वविद्यालय परीक्षा संचालित करने के मात्र केन्द्र बनकर रह गए हैं। विश्वविद्यालय में मूल्यांकन में पारदर्शिता, न्यायिकता एवं स्पष्टता का अत्यंत अभाव है। एक तरफ तो सरकार अच्छी और गुणवत्ता युक्त शिक्षा की बात करती है और दूसरी ओर देखने में आता है कि विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक/गैर शैक्षणिक स्टाफ की कमी से विश्वविद्यालय में समय पर वार्षिक कैलेंडर का पालन या प्रवेश परीक्षा और परिणाम कभी समय पर घोषित नहीं किये जाते। ज्ञापन सौंपने वालों में नगर अध्यक्ष पवन लिटौरिया, छात्र संघ सहसचिव संस्कार शर्मा, अमित सिजरिया, मयंक गुर्जर, आकाश भार्गव, राघव यादव, अजय पुरोहित, शानू मिश्रा, विपिन दांगी, रोहित चौहान, लव गुर्जर, सूरज चतुर्वेदी, कुश गुर्जर, अर्जुन छिरौल्या आदि छात्र उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...