सरसई में लगा शिविर, हितग्राहियों को दी सीएम समाधान योजना की जानकारी
दतिया | प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सरसई पर गुरुवार को मुख्यमंत्री समाधान योजना के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में फील्ड ऑफिसर हरगोविंद गोस्वामी एवं अपेक्स बैंक भोपाल के अधिकारी एके शर्मा द्वारा ग्राम सरसई और धमना का भ्रमण किया गया जिसमें किसानों को समझाया गया। ग्रामीणों को मुख्यमंत्री समाधान योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। वहीं समिति प्रभारी नीलेश यादव द्वारा किसानों की रसीदें काटी गईं।