पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दलित की विरोधी है भाजपा: दामोदर

दलित की विरोधी है भाजपा: दामोदर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया | मप्र की शिवराज सरकार ने दलित एवं पिछड़ों के नेताओं ने कोई महत्वपूर्ण पद नहीं दिया गया है। केन्द्र की मोदी सरकार सिर्फ वोट बैंक के लालच में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल के गुणगान करती है। लेकिन आरएसएस के एजेंडे पर चलते हुए दलितों एवं पिछड़ों का शोषण करती है। विगत 4 वर्षों में देश में अनेक ऐसी घटनाएं घटीं जिससे यह सिद्ध होता है कि भारतीय जनता पार्टी दलित एवं पिछड़ों की विरोधी है। यह बात गुरुवार को डीईओ ऑफिस के पास चंबल संभाग के दलित पिछड़ा अधिकार मोर्चा की बैठक में दामोदर सिंह यादव ने कही। बैठक में सत्ता भागीदारी यात्रा मुरैना से लेकर भोपाल तक निकालने का निर्णय लिया गया। लगभग 50 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों से निकलती हुई भोपाल पहुंचेगी। यहां विशाल आंदोलन होगा। आयोजित बैठक में दलित पिछड़ा अधिकार मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष अमोल रावत सहित दतिया, भिण्ड, मुरैना, शिवपुरी, गुना एवं ग्वालियर के जिलाध्यक्ष शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...