पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • व्यापारियों का माल तौल रहे कर्मचारी

व्यापारियों का माल तौल रहे कर्मचारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया | दतिया जिले में खरीदी केंद्र के सोसायटी कर्मचारियों द्वारा किसानों के साथ खुलेआम लूट की जा रही है। किसान कई दिनों तक खरीदी केंद्रों पर लाइन में लगा है। लेकिन सोसायटी कर्मचारी अपने नाते रिश्तेदार और व्यापारियों का माल तौल रहे हैं। यूपी से भी जमकर गेहूं आ रहा है। अगर किसानों के साथ लूट बंद नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। यह बात शनिवार को अपने निवास पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरारीलाल गुप्ता ने कही। इस दौरान सरनाम सिंह राजपूत, आनंद शर्मा, खुमान सिंह बेचैन, अनिल श्रीवास्तव, बीएल कैन, मुन्ना गोस्वामी, रामदास उत्साही, राजीव तिवारी, विष्णु गुर्जर, दीपू शुक्ला, नरेन्द्र गुर्जर, गगन गुप्ता बडौनी, रामदास उत्साही आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...