दतिया | दिव्यांग बच्चे किसी पर बोझ नहीं हैं। यदि आप उनकी मदद करते हैं तो आप पुण्य का कार्य कर रहे हैं। दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्य धारा में लाना पुनीत कार्य है। यह बात शनिवार को दिव्यांग पुनर्वास शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान पर एपीसी डाॅ. आनंद कंद गुप्त ने बच्चों के बीच कही। इस दौरान शिक्षक विजय त्रिपाठी, एपीसी अंबुज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।