हाउसिंग बोर्ड के मकानों की कीमतों का पुनर्निर्धारण होगा
दतिया | मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल (मप्र हाउसिंग बोर्ड) के मकानों की कीमतों का पुनर्निर्धारण किया जाएगा। इसमें लोगों के हितों को ध्यान में रखा जाएगा। हितग्राहियों की सुविधा के लिए बकाया भू- भाटक एक मुश्त जमा कराने की वन टाइम सेटलमेंट योजना को 31 अक्टूबर तक जारी रहेगी।
प्लास्टिक मुक्त होंगे स्कूल
दतिया| मप्र शासन के पर्यावरण विभाग ने लोक शिक्षण संचालनालय को आदेशित किया है कि वे स्कूलों को प्लास्टिक मुक्त करेंगे। स्कूलाें काे पॉलिथीन, प्लास्टिक की बोतल, पैन, स्टैंड, कप, प्लेट व जग आदि से मुक्त रखा जाएगा।
हम छू लेंगे आसमान का प्रसारण 21 को
दतिया | मप्र स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 21 से 30 मई तक 12वीं में 70 फीसदी अंक लाने वाले छात्रों के लिए हम छू लेंगे आसमां कार्यक्रम चलाया जाएगा। 21 मई को स्कूलों में सुबह 10 से 11.30 बजे तक आकाशवाणी पर सीएम का संबोधन होगा।