पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवारियों ने विभागीय वाट्सएप ग्रुप छोड़ बस्ते जमा किए रोजगार सहायकों ने शर्बत पिलाया, 108 के भी पहिए थमे

पटवारियों ने विभागीय वाट्सएप ग्रुप छोड़ बस्ते जमा किए रोजगार सहायकों ने शर्बत पिलाया, 108 के भी पहिए थमे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया |रोजगार सहायकों की हड़ताल से सरकारी काम पहले ही प्रभावित हो रहे थे। अब मुसीबत बढ़ाने के लिए जिले के पटवारियों ने अपनी मांगों को लेकर वाट्सएप ग्रुप छोड़कर अतिरिक्त हल्कों के बस्ते जमा कर दिए हैं। वहीं दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण मप्र 108 एंबुलेंस संघ ने भी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कुल मिलाकर हड़ताल से प्रशासन के साथ आम लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

राहगीरों को शर्बत पिलाकर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

प्रदेश संगठन के आव्हान पर अपनी एक सूत्रीय नियमितीकरण मांग को लेकर ग्राम रोजगार सहायकों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। रोजगार सहायकों ने हड़ताल के पांचवें दिन सीतासागर पर राहगीरों को शर्बत पिलाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रखा। पिछले 15 मई से ग्राम रोजगार सहायक अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर है। ग्राम रोजगार सहायक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि जब तक सरकार हमें नियमित कर संविदा रूपी कलंक से मुक्त नहीं करती है तब तक हड़ताल निरंतर जारी रहेगी। हड़ताल में प्रमुख रूप से आशीष दुबे, रामवीर यादव, महेन्द्र भार्गव, पूजा यादव, हृदयेश यादव, जयदीप सेन, धर्मेंद्र दांगी संभागीय उपाध्यक्ष, यादवेंद्र सिंह यादव, रोहित दांगी, राममिलन पटवा, बुद्धशरण अहिरवार, रामनरेश अहिरवार, बृजमोहन साहू, पुष्पेंन्द्र परमार, अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।

108 की हड़ताल शुरू

मप्र 108 एंबुलेंस संघ ने शनिवार शाम से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। सभी 108 कर्मचारियों ने शाम के समय अपने-अपने एंबुलेंस वाहन अस्पताल पर खड़े कर दिए और मरीजों का लाना ले जाना बंद कर दिया। संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर नामदेव ने बताया कि पूरे प्रदेश में हड़ताल शुरू हो गई। कंपनी द्वारा कर्मचारियों को दो-दो महीने से वेतन नहीं दी। तीन-तीन सौ रुपए ही बैंक खाते में डाले हैं जिस कारण पूरे प्रदेश में एक साथ शनिवार शाम से हड़ताल शुरू हो गई। बता दें कि दतिया जिले में दस 108 एंबुलेंस हैं जिनमें से दो-तीन गाडिय़ां खराब बनी रहती हैं। सभी एंबुलेंसों के बंद होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ा,अतिरिक्त हलकों के बस्ते भी सौंपे

अपनी मांगों को लेकर पटवारियों द्वारा किए जा रहे क्रमबद्ध आंदोलन के तहत शनिवार को जिले के पटवारियों ने सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप का बहिष्कार करते उससे लेफ्ट हो गए। संघ के प्रांतीय आव्हान पर जिन पटवारियों के पास अतिरिक्त हलकों के बस्ते थे। उन्हें तहसीलदार को सौंपा दिया। दतिया तहसील में तहसीलदार मनीषा कौल को बस्ते सौंपे । भांडेर में तहसीलदार का घेराव कर बस्ते सौंपे गए। इसी क्रम में इंदरगढ़ व सेवढ़ा में बस्ते सौंप कर विरोध प्रदर्शन किया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में सुनीता बघेले, शत्रुघन उज्जैनिया, आलोक श्रीवास्तव, मनोज कुशवाह, रविन्द्र प्रजापति,, भारती मांझी, शशि प्रभा झा, बीना रावत,, ब्रजेश रावत, संतोष शोभने आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...