पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकान की टूटी दीवार से पार किया सामान

दुकान की टूटी दीवार से पार किया सामान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया | रिंग रोड पर बनी कबाड़े की दुकान से पास के दुकानदार ने टूटी दीवार के अंदर घुसकर सामान पार कर दिया। जब रर टूटने लगी और दुकानदार ने गोदाम खाली किया तब उसे शंका हुई। उसने जब पड़ोसी दुकानदार से कहा तो उसने उल्टा फरियादी के साथ गाली गलौज की। शुक्रवार को मामले की शिकायत एसपी कार्यालय में आवेदन देकर की गई। खजांची मोहल्ला निवासी फरियादी राजू पुत्र रमेशचंद्र बरसैयां ने आवेदन में उल्लेख किया कि वह मढ़िया के महादेव के सामने कबाड़े का व्यवसाय हेतु दुकान खोले है। दुकान के कबाड़े का सामान लाला के ताल पर स्थित गोदाम पर रखा रहता है। शासन ने रर तोड़कर रिंग रोड बनाए जाने हेतु फरियादी राजू बरसैयां से गोदाम खाली करने के लिए कहा। राजू बरसैयां ने जब गोदाम खाली करने पहुंचा तो दुकान का ताला बदला हुआ था। पता चला कि ताला पास के दुकानदार विनोद टिलवानी द्वारा तोड़ा गया।

खबरें और भी हैं...