वीआईएसएम ग्रुप आॅफ स्ट्डीज एवं दैनिक भास्कर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘स्मार्ट कॅरियर काउंसिलिंग’ नॉलेज सीरीज का आयोजन शनिवार से होटल ब्लू स्टार में सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक किया गया। इसमें दतिया एवं आस-पास के क्षेत्रों से भारी संख्या में स्टूडेंट्स एवं पालकगण की उपस्थिति रही। कई स्टूडेंट्स ने संस्था के विभिन्न कोर्सेस में आॅन द स्पाॅट एडमिशन लिए।
स्टूडेंट्स एवं पालकगण ने काउंसिलिंग में उपस्थित अनुभवी एवं क्वालिफाइड शिक्षकों द्वारा कॅरियर के बारे में कई अति महत्वपूर्ण जानकारियां एवं अपने प्रश्नों के सही उत्तर प्राप्त किये। यह करियर काउंसिलिंग विशेष रूप से 12 वीं एवं स्नातक पास स्टूडेंट्स के लिए आयोजित की जा रही है। इस कॅरियर काउंसलिंग में अनुभवी एवं क्वालिफाइड शिक्षकों द्वारा 12 वीं एवं स्नातक पास स्टूडेंट्स को निशुल्क सटीक मार्गदर्शन, व्यक्तिगत परामर्श एवं समस्त कोर्सेस से सम्बन्धित संपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है। इसके अलावा इस कॅरियर काउंसिलिंग के माध्यम से स्टूडेंट्स को उनकी फ्यूचर प्लानिंग की अपार संभावनाओं से अवगत कराया जा रहा है साथ ही अभिभावकों एवं स्टूडेंट्स के मन में कॅरियर को लेकर उठ रहे सभी प्रश्नों का सही उत्तर भी दिया जा रहा है। इस नालेज सीरीज में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन कराने पर विभिन्न कोर्सेस जैसे बीसीए., बीबीए, बीकाॅम, एमकाॅम, पीजीडीसीए, बीएससी(बायोटेक एवं माइक्रो), एमएससी(बायोटेक एवं माइक्रो), बीलिब, एमलिब, बीएड., डीएलएड. आदि में आॅन द स्पाॅट एडमिशन दिया जा रहा है। इसके अलावा नर्सिंग कोर्सेस जैसे एएनएम, जीएनएम,बीएससी (नर्सिंग), पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग), एमएससी.(नर्सिंग) आदि में भी आॅन द स्पाॅट एडमिशन दिया जा रहा है। इसके साथ-साथ रजिस्ट्रेशन कराने वाले स्टूडेंट्स को बेस्ट स्कॉलरशिप आॅफर एवं अन्य कई आकर्षक उपहार भी दिये जा रहे हैं। आज रविवार को इस करियर काउंसिलिंग का अंतिम दिन है। 12 वीं पास एवं स्नातक पास स्टूडेंट्स अपने करियर को सही दिशा देने के लिए इस निशुल्क करियर काउंसिलिंग का लाभ उठा सकते है। छात्र अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8370004100 पर भी संपंर्क कर सकते हैं।