पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 25 मिनट की बारिश से लुढ़का दिन रात का पारा

25 मिनट की बारिश से लुढ़का दिन-रात का पारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया | शनिवार को मौसम परिवर्तनशील रहा। सुबह आसमान साफ रहने से तेज धूप ने परेशान किया। इस दौरान हल्के बादलों की आवाजाही बनी रही। दोपहर लगभग सवा तीन बजे मौसम ने फिर करवट ली। आसमान में काले अंधेरे बादलों ने डेरा डाल लिया। कुछ ही देर में तेज हवा के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। लगभग 25 मिनट की बारिश में सड़कें गीली हो गई। दो दिन से 44 डिग्री पर चल रहे तापमान पर लगाम के लिए दोपहर के समय हल्के बादल रहे। जिससे मामूली 0.6 डिग्री की गिरावट अधिकतम तापमान में दर्ज की गई। रात के समय चली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान भी 1.8 डिग्री लुढ़क कर 25.2 पर आ गया। दोपहर के समय हुई बारिश के बाद हल्की धूप निकली।

खबरें और भी हैं...