उनाव | शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल की छात्रा निराली शर्मा द्वारा बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने बेटी क्लब दतिया ने सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें निराली शर्मा का सम्मान किया गया। बेटी क्लब अध्यक्ष आकांक्षा रावत ने कहा कि बेटियों ने बोर्ड परीक्षाओं में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल, घर परिवार व जिले का नाम रोशन किया है। हमें लड़का व लड़कियों में शिक्षा में भेद किए बिना समान अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मीणा श्रीवास्तव ने खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने बाली छात्रा मानसी शर्मा को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।