पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रायल सफल,अब दौलतपुर चौक तक चलेंगी रेलगाड़ियां

ट्रायल सफल,अब दौलतपुर चौक तक चलेंगी रेलगाड़ियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऊना/दौलतपुर चौक | हिमाचल के अंतिम स्टेशन दौलतपुर चौक से जल्द ही रेलगाड़ियां चलनी शुरू हो जाएंगी। क्योंकि सोलह किलोमीटर लंबे अंब अंदौरा से दौलतपुर चौक सेक्शन का ट्रायल कामयाब रहा है। अब चीफ कमिश्नर रेलवे सेफ्टी सीआरएस से हरी झंडी मिलना ही शेष है। शनिवार को चीफ कमिश्नर रेलवे सेफ्टी शैलेष कुमार पाठक दौलतपुर चौक आए थे। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित रेलवे ट्रैक का बारीकी से मुआयना किया। वह सुबह लगभग 11 बजे दौलतपुर स्टेशन पहुंच गए थे। सबसे पहले उन्होंने वहां रेलवे स्टेशन में पैनल रूम, रिले रूम, आईपीएस रूम सहित सुरक्षा मानकों की जांच की। इनमें कुछ कमी पाए जाने पर, उसमें सुधार के निर्देश दिए। सुबह साढ़े 11 बजे चीफ कमिश्नर रेलवे सेफ्टी दौलतपुर स्टेशन से नवनिर्मित ट्रैक की गुणवत्ता जांचने के लिए मोटर ट्रॉलियों में रवाना हुए। इस दौरान अंबाला डिविजन के डीआरएम दिनेश, जगदीप राय, निर्मल सिंह मान, आरके तायल, कर्ण सिंह, आरके कालरा और एक्सईएन राकेश समेत अन्य अधिकारी मोटर ट्रॉलियों के माध्यम से इस सेक्शन में निर्मित 15 छोटे और 10 बड़े पुलों का निरीक्षण किया।

खबरें और भी हैं...