पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शादी समारोह में बाइक्स पर आए हमलावर; ईंटों, डंडों से हमला कर तीन काे किया जख्मी

शादी समारोह में बाइक्स पर आए हमलावर; ईंटों, डंडों से हमला कर तीन काे किया जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौलतपुर चौक | कस्बे से सटे डंगोह खास में एक शादी समारोह में पंजाब के तलवाड़ा निवासी कुछ युवकों ने गुंडागर्दी का खेल जमकर खेला। वारदात में हिमाचल पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर समेत तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को डंगोह खास में पंजाब के होशियारपुर से बारात आई थी। दोपहर बाद करीब ढाई बजे पंजाब के तलवाड़ा कस्बे के नजदीकी गांव नेकनामा से सात युवक बाइक पर सवार होकर आए और शादी में हिस्स लेने आए जीतपुर बेहड़ी निवासी युवक विकेश कुमार पर हमला कर दिया। हमलावरों में से कुछ युवक विकेश के परिचित भी बताए जा रहे हैं। युवकों ने उसे शादी समारोह से बाहर की तरफ बुलाया और वहीं पर उससे मारपीट शुरू कर दी। विकेश को पिटता देख डंगोह निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर रमेश कुमार और उसके भाई ने बीच बचाव की कोशिश की। लेकिन हमलावरों ने ईंटों, लाठियों और डंडों से हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया और वहां से फरार हो गए। हमले में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए स्थानीय युवक दौलतपुर हॉस्पिटल ले कर आए।

जिला ऊना के डंगोह खास में शादी समारोह में खूनी संघर्ष

रिटायर्ड इंस्पेक्टर को सिर, बाजू पर चोटें | रिटायर्ड इंस्पेक्टर रमेश कुमार के सिर नाक व बाजू में बुरी तरह से चोट आई है। जबकि उनके भाई और विकेश कुमार भी घायल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों के बयान कलमबद्ध किए। बताया जा रहा है कि किसी पुरानी रंजिश की वजह से यह हमला हुआ है। उधर, डीएसपी अंब मनोज जम्वाल ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है।

खबरें और भी हैं...