डंगोह में हुए खूनी संघर्ष के आरोपी अरेस्ट
दौलतपुर चौक | डंगोह खास के एक शादी समारोह में मारपीट कर तीन लोगों को लहुलूहान करने वाले आरोपी सातों युवकों ने पुलिस ने मंगलवार रात पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। हमले में घायल हुए पीडि़त युवक विकेश उर्फ जिम्मी की शिकायत के आधार पर दौलतपुर चौक पुलिस चौकी से आईओ भाग राम, हेड कांस्टेबल कमल कुमार और हेड कांस्टेबल आधारित टीम ने पंजाब के जिला होशियारपुर के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर सभी हमलावर युवकों को पंजाब के होशियारपुर जिला के विभिन्न गांवों से दबोचने में कामयाबी हासिल की। डीएसपी अंब मनोज बाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवकों पवन कुमार, रमन कुमार निवासी नेकनाम जिला होशियारपुर, दीपाल सिंह, अनिल कुमार निवासी वासा होशियारपुर, खुशविंद्र सिंह निवासी गांव राजवाल होशियारपुर, मनीष कुमार निवासी बसी खनोड़ा व गौरव को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया सभी आरोपियों की उम्र 24-25 साल के करीब है।
खूनी संघर्ष के आरोप में गिरफ्तार किए गए पंजाबी युवक।