पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, एसपी को सौंपा ज्ञापन

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, एसपी को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर से लापता युवक का गोवर्धन में राधा कुंड में शव मिलने के मामले में मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में राष्ट्रीय नाई महासभा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने सोमवार को एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पदाधिकारियों ने बताया कि खारी कोठी मोहल्ला निवासी रामेश्वर सैन उर्फ बबली अपने सैलून से काम करने वाले को दो-तीन घंटे में आने की कहकर गया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा।

दो दिन बाद उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में राधा कुंड में तैरता मिला। परिजनों ने उसकी किसी से मोबाइल पर बात होना भी बताया है। उन्होंने इस मामले का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...