पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस दिवस समारोह में 61 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

पुलिस दिवस समारोह में 61 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस दिवस पर सोमवार को पुलिस लाइन में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान परेड हुई। कार्यक्रम में 61 पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में एसपी चूना राम जाट ने 27 पुलिसकर्मियों को अति उत्तम सेवा चिन्ह व 34 पुलिसकर्मियों को उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। एसपी ने पुलिस जवानों को संबोधित किया। इससे पूर्व परेड हुई। इस मौके पर एएसपी सुरेंद्र सिंह, डीएसपी जीव प्रकाश जोशी, एसएसटी सेल के डीएसपी शब्बीर अहमद, आरआई मोहनलाल शर्मा, कोतवाल मदनलाल जैफ, महिला थानाधिकारी मांगीलाल मीणा, सिकंदरा थानाधिकारी कुशाल सिंह, सदर थानाधिकारी रामसिंह यादव, सैंथल थानाधिकारी अजीत सिंह, नांगल राजावतान थानाधिकारी मुकेश कुमार, लवाण थानाधिकारी रविंद्र सिंह, टीआई प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे।

34 पुलिसकर्मियों को उत्तम सेवा चिह्न

कार्यक्रम में 34 पुलिसकर्मियों को उत्तम सेवा चिह्न प्रदान किए गए। हेड कांस्टेबल महावीर प्रसाद, जगदीश प्रसाद व कैलाश प्रसाद, कांस्टेबल छुट्टन लाल, पुष्पेंद्र सिंह, मंजू सिंह, रामहरी, बृजेश कुमार, ऊदल सिंह, देवीराम, धर्मा, कमल सिंह, गौरी शंकर, दीप्ति, लक्ष्मीनारायण, करण सिंह, जगदीश प्रसाद, करतार सिंह, सुनील कुमार, मातादीन, सत्यवीर सिंह, मान सिंह, राजेश, घनश्याम, शिवचरण, लक्ष्मीचंद, लेहरीलाल, सुरेश चंद, मोहन कुमार, रविंद्र कुमार, मुकेश कुमार, शिवदत्त, माधो सिंह व हुकम सिंह को उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान किए।

27 पुलिसकर्मियों को अति उत्तम सेवा चिह्न

27 पुलिसकर्मियों को अति उत्तम सेवा चिह्न: पुलिस दिवस कार्यक्रम में एसपी चूना राम जाट ने जिले के 27 पुलिसकर्मियों को अति उत्तम सेवा चिह्न प्रदान किए। इनमें एएसआई हरदयाल मीणा, हेड कांस्टेबल हरि सिंह, कमलेश कुमार, नेमीचंद, दिलीप सिंह, सुवालाल, लक्ष्मण, भरत सिंह, अशोक कुमार, मुरारीलाल व जनक सिंह, कांस्टेबल चालक लोहरिया राम, देवी सिंह, दयाराम, विक्रम सिंह व जगमोहन सिंह, कांस्टेबल रतनलाल, शिवचरण लाल, इंद्र कुमार, सुमेर सिंह, जगमोहन, भरतलाल, बृजकिशोर, श्रीराम, धीर सिंह, ओमप्रकाश व सुरेश सिंह को अति उत्तम सेवा चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...