- Hindi News
- National
- पंचायतीराज के जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला में दौसा प्रधान ने दिए सुझाव, राहुल गांधी को बताई समस्याएं
पंचायतीराज के जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला में दौसा प्रधान ने दिए सुझाव, राहुल गांधी को बताई समस्याएं
राजीव गांधी पंचायत राज संस्थान की ओर से पंचायत राज को सशक्त बनाने के लिए दिल्ली में आयोजित हुई कार्यशाला में दौसा प्रधान डी.सी. बैरवा ने भाग लिया। इस कार्यशाला में राजस्थान से कांग्रेस के सात जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया था, जिसमें दौसा प्रधान भी रहे।
कार्यशाला में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं महासचिव अशोक गहलोत की मौजूदगी में पंचायतीराज को सशक्त बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों से सुझाव मांगे तथा उनके सामने आ रही कठिनाइयों के बारे में जानकारी ली गई। संस्थान की अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन, उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
दौसा. कार्यशाला में राहुल गांधी को समस्या बताते दौसा प्रधान डी.सी. बैरवा।
19 राज्यों के जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग : प्रधान डी.सी. बैरवा ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा पंचायत जनप्रतिनिधियों के अधिकारों में की गई कटौती के बारे में अवगत कराया, जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर पंचायत राज को सशक्त किया जाएगा। इस कार्यशाला में 19 राज्यों के 127 जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।