दिव्यांग बालकों को अंग उपकरण वितरण आज
दौसा | मेडिकल कम फंक्सनल असेस्मेंट कैंप में चयनित दिव्यांग बालक बालिकाओं को अंग उपकरण वितरण के लिए शिविर 17 अप्रैल को सुबह 9 बजे भावना लोन बारादरी के पास कलेक्टर नरेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में होगा। एडीपीसी सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में बालक बालिकाओं को उपकरण वितरण किए जाएंगे।
सैंथल : अतिक्रमण के मामले में एक गिरफ्तार
सैंथल | सिवायचक भूमि पर अतिक्रमण करने के मामले में गिरफ्तारी वारंट पर पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में लल्लू गुर्जर निवासी सिंगपुरा को गिरफ्तार कर नायब तहसीलदार के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।