पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटी की शादी में गया परिवार, सूने मकान से नकदी व आभूषण चोरी

बेटी की शादी में गया परिवार, सूने मकान से नकदी व आभूषण चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में बाबाजी की छावनी स्थित गोपाल विहार कॉलोनी में शनिवार को दिन दहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी व जेवर चोरी कर ले गए।

चोरी की वारदात सुमित्रा चौधरी के मकान में हुई। सुमित्रा चौधरी की पुत्री की शादी 18 अप्रैल को है। इसके चलते वे परिवार सहित 10 अप्रैल को झुंझुनू गए थे। मकान में परिचित भगवान सहाय सैनी को छोड़कर गए थे। भगवान सहाय शनिवार सुबह करीब 11 बजे बाइपास के समीप बालाजी मंदिर चला गया। वह दोपहर डेढ़ बजे मकान पर पहुंचा तो मकान के ताले टूटे मिले। अंदर देखा तो सामान बिखरा हुआ था तथा कमरे में आलमारी व सूटकेस का ताला भी टूटा मिला। चोरी का पता चलने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए तथा पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस पहुंची तथा मौका मुआयना किया।

दौसा. बाबाजी की छावनी के समीप मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान।

ये सामान चोरी
सूचना मिलने पर सुमित्रा चौधरी दौसा के लिए रवाना हो गई। उन्होंने बताया कि सूटकेस में रखे साढ़े 13 हजार रुपए नकद, एक सोने की अंगूठी, बॉली, चांदी की दो पायजेब आदि नहीं मिले। गौरतलब है कि शहर में चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। पांच दिन में चोरी की यह दूसरी वारदात है। 9 अप्रैल को लालसोट रोड पर चोर एक दुकान का शटर तोड़कर आठ डीजे मशीन चोरी कर ले गए थे।

खबरें और भी हैं...