पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिलेभर में श्रद्धा के साथ मनाई अंबेडकर जयंती

जिलेभर में श्रद्धा के साथ मनाई अंबेडकर जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा |अंबेडकर की 127वीं जयंती पर शनिवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रम हुए। डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति द्वारा सामाजिक समरसता एवं सद्‌भावना संगोष्ठी का आयोजन रावत पैलेस में किया गया। समिति के संयोजक घासीलाल, वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष मनोहर लाल गुप्ता, गुर्जर समाज के पूर्व अध्यक्ष गिरिराज घुरैया आरटीओ जगदीश प्रसाद बैरवा, प्रजापत समाज के छाजू लाल प्रजापत, बजरंग सिंह चौहान, रामवीर सिंह चौधरी, डॉ. सी.एल. मीणा, आर.पी. मीणा, एन.आर. बालोत, फैलीराम मीणा व संरक्षक भगवान वर्मा ने भी संबोधित किया। बैरवा महासभा के तत्वावधान में खटीक मोहल्ला स्थित अंबेडकर मूर्ति पर पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष बाबूलाल बैरवा, महामंत्री धन्नालाल बैरवा, गोकुल चंद बैदाड़ा, कानाराम बैरवा, प्रभाती लाल बैरवा, रामलाल गोठवाल, कल्याण सहाय गोठवाल आदि थे। जिला कांग्रेस द्वारा अंबेडकर जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड़, प्रवक्ता घनश्याम शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेणु कटारिया, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष बाबूलाल बैरवा, प्रधान डी.सी. बैरवा, पीसीसी मेंबर रामावतार चौधरी, पार्षद कमलेश मीणा आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।

32 युवाओं ने रक्तदान किया

अंबेडकर जयंती पर एबीवीपी द्वारा जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर में 32 युवाओं ने रक्तदान किया। आदिवासी मीणा सेवा संघ की ओर से मीन भगवान मंदिर में जयंती मनाई। संघ के अध्यक्ष हरफूल मीणा, प्रेमचंद राणा, रामलाल गोठवाल, डॉ. अशोक मल्होत्रा, ओमप्रकाश परेवा, कंचलनलाल मीणा, रमेश बैरवा ने श्रद्धांजलि दी। बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने जयंती मनाई। हनुमान सिंह जगरवाल, द्वारका प्रसाद मीणा, रोहित कुमार बैरवा, किशन बैरवा, रश्मि बिलोनिया, प्रभू मौर्य, राजेश सिंगवाड़ा आदि थे। अंबेडकर फाउंडेशन के तत्वावधान में बंजारा बस्ती खान भांकरी रोड पर घुमंतु लोगों को अंबेडकर के आदर्शों से अवगत कराया। नीरज कुमार शर्मा, केदार प्रसाद शर्मा, अशोक नाटाणी, मोहनलाल शर्मा, रवि पुराका, हेमराज बंशीवाल, ललित आदि थे।

पापड़दा| कस्बे के अंबेडकर पार्क में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्रम बंशीवाल, महिला मोर्चा की राम बाई, भाजपा जिला मंत्री प्रहलाद शास्त्री, देवीसिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रंगलाल आलूदा, श्याम खंडेलवाल, जयंत मीणा, विनोद योगी, रामप्रसाद बैरवा ने जयंती मनाई। इसी तरह अटल सेवा केंद्र खवारावजी में विक्रम बंशीवाल, सरपंच शंकर खटाणा, गोपाल नागर, रामसहाय मीणा ने श्रद्धांजलि दी।

चांदराना| बैरवा ढाणी चांदराना खुर्द में पूर्व सरपंच कौशल्या देवी मीणा, रामदेव बैरवा, रामजीलाल, पूर्व उप सरपंच रामनारायण बैरवा, गंगासहाय बैरवा, प्रकाश टाटा, बाबूलाल, पूरण चंद बैरवा, बद्रीनारायण, रामधन, कजोड़मल, श्री किशन, चेतराम, कजोड़मल, मोहनलाल, भगवान सहाय, रामपाल, भैरूराम, रामफूल आदि ने अंबेडकर जयंती मनाई ।

दौसा
खबरें और भी हैं...