- Hindi News
- National
- बीएड व बीएसटीसी के अभ्यर्थियों ने 11 सूत्रीय मांगों के लिए निकाला मौन जुलूस
बीएड व बीएसटीसी के अभ्यर्थियों ने 11 सूत्रीय मांगों के लिए निकाला मौन जुलूस
बीएड एवं शिक्षा शास्त्री तथा बीएसटीसी संघ के बैनर तले शुक्रवार को अभ्यर्थियों ने अध्यक्ष जिनेंद्र जैन के नेतृत्व में मौन जुलूस निकाला।
सोमनाथ मंदिर से हाथों में बैनर पोस्टर लिखे 11 सूत्री मांग को लेकर अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर कलेक्टर को मांगों का ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष जिनेंद्र जैन ने कहा कि प्रशिक्षणार्थियों को छह माह के इंटर्नशिप की अवधि में अध्यापन कार्य करने पर प्रतिमाह छह हजार रुपए स्टाइफंड दिया जाए।
इंटर्नशिप के दौरान सरकारी विद्यालयों में काम करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को अनुभव के आधार पर राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के बाद मैरिट बनाने एवं आगे होने वाली शिक्षा विभाग की अर्थियों में बोनस अंक प्रदान किए जाएं। बीएड, शिक्षा शास्त्री में इंटर्नशिप के नियमों में बदलाव कर पाठ्यक्रम को एक वर्ष का किया जाए। अनुभव के आधार पर बीएसटीसी प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को बीएड द्वितीय वर्ष में सीधा प्रवेश दिया जाए। शिक्षकों के नवीन पद पर स्टैफिंग पैटर्न के अनुसार सृजित किए जाए।
उमावि में सामाजिक विज्ञान का वरिष्ठ अध्यापक पद रखा जाए। सेवानिवृत्ति के बाद भी नौकरी के नियम को प्रत्याहरित किया जाए। पीपीपी मोड़ पर सौंपने के निर्णय को रद्द किया जाए। रीट परीक्षा का उपयोग का प्रावधान लागू किया जाए। पीटीईटी में प्रवेश की न्यूनतम अंकों की सीमा 40 प्रतिशत की जाए। उन्होंने कहा कि मांगों को नहीं माना, गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान सुरेश सैनी, अमित बैनाड़ा, सूरज महावर, कमलेश मीणा, मनीष बैरवा, तुलसीराम मीणा, नीतीश वर्मा, महेंद्र सैनी, पवन बैरवा थे।
दौसा. मौन जुलूस निकालते बीएड-बीएसटीसी अभ्यर्थी।