राष्ट्रीय मीणा महासभा ने शुरू की प्याऊ
राष्ट्रीय मीणा महासभा की ओर से लगातार दूसरे साल रेल यात्रियों को गर्मी में पानी पिलाने की शुरुआत की है। महासभा ने पिछले साल भी 14 अप्रैल को ही पानी पिलाने की शुरुआत की थी, जब सांसद हरीश मीणा ने प्याऊ का शुभारंभ किया था। इस बार अतिथि कोई नेता नहीं, बल्कि आम लोगों के साझा सहयोग से प्याऊ का शुभारंभ किया गया। महासभा को रेलवे ने 14 अप्रैल से 30 जून (78 दिन) तक के लिए प्याऊ लगाने की परमिशन दी है।
राष्ट्रीय मीणा महासभा की दौसा शाखा के कर्ता-धर्ता महेंद्र मीणा ने बताया कि शनिवार दोपहर 3 बजे प्लेटफार्म-2 पर प्याऊ का उद्घाटन किया गया। पहला दिन होने के कारण प्याऊ पर पानी पिलाने वालों की कम संख्या थी, लेकिन धीरे-धीरे और लोगों के जुड़ने से ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को पेयजल की सुविधा मिलेगी।