रात्रि चौपाल से अधिकारी नदारद, आठ को नोटिस
रामगढ़ पचवारा | पंचायत समिति लालसोट के रामगढ़ पचवारा मुख्यालय पर उपखंड अधिकारी डॉक्टर गोवर्धन लाल शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को रात्रि चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर व्यापक प्रचार-प्रसार के अभाव में लोगों की मौजूदगी कम रही। वहीं दूसरी तरफ रात्रि चौपाल कार्यक्रम के दौरान 8 अधिकारियों के अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डॉ. गोवर्धनलाल शर्मा ने बताया कि चौपाल कार्यक्रम में जलदाय विभाग बिजली विभाग के सहायक अभियंता सीडीपीओ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी थाना अधिकारी रसद विभाग की प्रवर्तन निरीक्षक, बीसीएमएचओ, आंगनबाड़ी, एलएस अनुपस्थिति रहे, जिसके कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए है। इस मौके पर पंचायत सरपंच ने खराब पड़े हैंडपंप को ठीक करवाने को ठीक करवाए जाने की मांग उठाई है। वहीं दूसरी तरफ तिवारी मोहल्ला में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की लोगों ने मांग की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना की भी समीक्षा की गई।
ब्राह्मण संगठनों की बैठक आज
बांदीकुई | राजस्थान ब्राह्मण महासभा खंड बांदीकुई के तत्वावधान में रविवार शाम परशुराम जन उपयोगी भवन में सभी ब्राह्मण संगठनों की बैठक होगी। अध्यक्ष राधारमण तिवाड़ी ने बताया कि बैठक में भगवान परशुराम जन्मोत्सव व प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चर्चा की जाएगी तथा आयोजन समिति का गठन किया जाएगा।