भारत बचाओ महारथ यात्रा 19 को पहुंचेगी दौसा
दौसा | भारत बचाओ महा रथ यात्रा की तैयारी के लिए बैठक 18 अप्रैल को शाम 7 बजे नई मंडी रोड स्थित दुर्गा मंदिर पर आयोजित होगी।
शील कुमार शर्मा ने बताया कि राष्ट्र निर्माण संघ के अध्यक्ष सुरेश चव्हाण द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए भारत बचाओ महारथ यात्रा कश्मीर से कन्या कुमारी तक निकाली जा रही है। यह यात्रा दौसा में 19 अप्रैल को सुबह 9 बजे पहुंचेगी।