डाॅक्टर के नहीं मिलने से पशुपालक परेशान
दौसा ग्रामीण। राजकीय पशु चिकित्सालय कालीपहाड़ी में मंगलवार को ईलाज के लिए बिमार जानवरो को लेकर तीन किमी दूर से ईलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुचें पशुपालको को तीसरी बार भी चिकित्सक के नही मिलने पर पशुपालको का गुस्सा फूट पड़ा । पशुपालको सहित जनप्रतिनिधियों ने चिकित्सक पर सप्ताह में एक दो दिन ही अस्पताल आने के आरेाप लगाकर मामलंे की जांच कराने की मांग की है। रामसहाय, कन्हैयालाल ने रोष जताते हुऐ बताया कि मंगलवार को गांव से भैंस को ईलाज कराने के लिए दूसरी बार अस्पताल लेकर आऐ तो अस्पताल खुला था लेकिन अस्पताल में ना तो चिकित्सक मिला और ना ही पशुधन सहायक। रामसहाय ने बताया कि तीन दिन से रोजाना बिमार बकरियों को ईलाज के लिए अस्पताल लेकर आ रहा हूं । लेकिन तीन दिन से चिकित्सक नही मिल रहा है । मंगलवार को 11 बजे तक अस्पताल में ना ही कम्पाउडर मिला और ना ही चिकित्सक जिसके चलते एक डेढ़ घटे बैठकर इंतजार करना पड़ा । बाद में पशुधन परिचर ने बताया कि 14 तारीख के बाद से ही चिकित्सक नही आ रहा है। उपस्थतिी पंजिकां में भी कालम खाली पडे़ हुऐ है। आज चिकित्सक सैथल गऐ है। रपंच लाली देवी मीणा ने बताया कि चिकित्सक सात दिन में मात्र तीन दिन ही अस्पताल आता है । तीन दिन चिकित्सक ने अपनी डयूटी गुढाकटला अस्पताल में डेपुटेशन पर लगी होना बताई जा रही है। पशुधन परिचक ने बताया कि चिकित्सक के आने के बारे में तो आप उन्ही से जानकारी करें मै कुछ नही कह सकता। चिकित्सक अभिषेक शर्मा का कहना है कि हां मैं 14 तारीख से राजकीय अवकाश होने के कारण तीन दिन से अस्पताल नही जा रहा हूं। सरपंच सहित ग्रामीणो द्वारा लगाऐ जा रहे आरोप गलत है मैं नियमित नौकरी पर आता जाता हूं ।