ऋण माफी योजना के लिए कल तक जमा कराने होंगे दस्तावेज
ऋण माफी योजना के लिए कल तक जमा कराने होंगे दस्तावेज
दौसा|सहकारी बैंक से अल्पकालीन फसली ऋण प्राप्त करने वाले खाताधारकों/किसानों को राज्य सरकार की अल्पकालीन फसली ऋण माफी योजना 2018 का लाभ प्राप्त करने के लिए 19 अप्रैल तक ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक या निकटतम बैंक शाखा में आधार कार्ड व भामाशाह कार्ड की फोटो प्रति, बैंक के सीबीएस खाता संख्या तथा मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने होंगे। राज्य सरकार की अल्पकालीन फसली ऋण माफी योजना 2018 का लाभ केवल उन्हीं सदस्यों को देय होगा, जिनका आधार नंबर सहकारी बैंक के बचत खाते से लिंक होगा।