पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • न बच्चे आते है और न ही पोषाहार वितरण :

न बच्चे आते है और न ही पोषाहार वितरण :

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न बच्चे आते है और न ही पोषाहार वितरण : ग्रामीणों ने निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से कहा कि केन्द्रों पर सप्ताह में एक दो दिन कार्यकर्ता जरूर आती है। केन्द्र पर न तो हमने बच्चे आते देखे और ना ही पोषाहार बंटता देखा। ग्रामीणों ने बताया कि सिंडोली केन्द्र पर न तो नियमित कार्यकर्ता आती है और न ही पोषाहार वितरण होता है। सहायिका लक्ष्मी देवी से जानकारी चाहने पर उसने बताया कि कार्यकर्ता सप्ताह में एक दो बार आती है। जबकि हर सप्ताह 60 थैलियों का कार्यकर्ता द्वारा वितरण दर्शाया जाता है। सीडीपीओ बृजमोहन गुप्ता का कहना है कि केन्द्र बंद होने की सूचना मिली है। जांचकर कड़ी कार्रवाई करेंगे।

आज करेंगे श्रमदान

दौसा|ग्राम स्वराज अभियान में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत पर्व का आयोजन जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से किया जाएगा। सीईओ राजेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी ने बताया कि स्वच्छ भारत पर्व 18 अप्रैल को जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत हिंगोटिया में ग्राम सफाई के लिए श्रमदान सुबह 9 से 10 बजे तक तथा प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन 10 होगी। कार्यक्रम में सांसद, जिला प्रमुख, विधायक, केंद्रीय नोडल अधिकारी डी. के. मदान व जे.एस.मीणा, कलेक्टर, सीईओ, एडीएम, एसडीएम नांगल राजावतान, बीडीओ लवाण, योजना प्रभारी, जिला परियोजना समन्वयक एसबीएम, ग्रामीण, ब्लॉक समन्वयक पंस लवाण, सरपंच हिंगोटिया, ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत हिंगोटिया, पंचगण एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता, स्वच्छ ग्राही श्रमदान करेगें।

खबरें और भी हैं...