पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रधानाध्यापक ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, चार केंद्रों पर मिले ताले

प्रधानाध्यापक ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, चार केंद्रों पर मिले ताले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा ग्रामीण | प्रधानाध्यापक विनोद कुमार शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों की टीम ने मंगलवार को आधा दर्जन आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सिंडोली क्षेत्र में चार आंगनबाड़ी केंदों पर ताले लटके पाए जाने पर अधिकारी सहित जनप्रतिनिधी रह गए। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार शर्मा, वार्ड पंच बद्रीनारायण मीणा सहित जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी केन्द्र बडोली प्रथम, द्वितीय, सिंडोली केन्द्र के ताले लटके मिले। प्रधानाध्यापक ने बताया कि निदेशालय की और से जारी निर्देशों के तहत चौथी बार केन्द्रों का निरीक्षण किया गया है। चौथी बार भी केन्द्रों के ताले लटके पाए गए। उन्होंने बताया कि पूर्व में निरीक्षण के दौरान बंद पाए गए केन्द्रों की सूचना महिला पर्यवेक्षक को देकर सुधार कराए जाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन मिलीभगत के चलते सुधार नहीं किया गया।केन्द्रों के निरीक्षण करने आए अधिकारियों की जानकारी मिलते ही मौके पर महिलाओं-पुरुषों की भीड़ जमा हो गई। महिलाओं ने दो टूक शब्दों में अधिकारियों को आडे हाथों लेते हुए कहा कि साब इन केन्द्रों के आगे लगे गंदगी के ढेर देखकर ही अंदाजा लगा लो कि इन्हें खुले कितने दिन हुए होंगे।

खबरें और भी हैं...