- Hindi News
- National
- सैंथल में खुलेगा बिजली निगम का एईएन दफ्तर, 15 हजार उपभोक्ता होंगे लाभान्वित
सैंथल में खुलेगा बिजली निगम का एईएन दफ्तर, 15 हजार उपभोक्ता होंगे लाभान्वित
सैंथल क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी कार्य के लिए दौसा नहीं आना पड़ेगा। जयपुर विद्युत वितरण निगम लि. ने सैंथल में एईएन कार्यालय स्वीकृत किया है। सहायक अभियंता कार्यालय खुलने के बाद सैंथल क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी। वहीं दौसा अ प्रथम शहर एईएन कार्यालय में कार्य का भार कम हो जाएगा।
दौसा अ प्रथम (शहर) कार्यालय से आसपास के गांवों को हटाकर सैंथल एईएन कार्यालय में शामिल किया जाएगा। इससे दौसा अ प्रथम कार्यालय केवल शहर का ही रहेगा। सैंथल में एईएन कार्यालय खुलने के बाद इसमें 15 हजार उपभोक्ता शामिल किए जाएंगे। कार्यालय खुलने से सैंथल क्षेत्र के गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी कार्य के लिए दौसा नहीं आना पड़ेगा। बिजली संबंधी शिकायतों का जल्द निस्तारण हो सकेगा।
गौरतलब है कि दौसा शहर अ प्रथम के अधीन फिलहाल 43 हजार उपभोक्ता हैं। इनमें 15 हजार उपभोक्ताओं को सैंथल एईएन कार्यालय में शामिल किया जाएगा। इससे दौसा शहर में 28 हजार उपभोक्ता रहेंगे।
ये गांव होंगे शामिल : सैंथल में एईएन कार्यालय खुलने के बाद सैंथल, बापी, हबीबवाला, काबलेश्वर, तीतरवाड़ा, रामबास, बिशनपुरा, धर्मपुरा, कुंडल, कालोता, महेश्वरा, पुरोहितों का बास, खुरी, सिंगपुरा, चोरड़ी, प्रेमपुरा आदि गांवों को शामिल किया जाएगा।
एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में जुड़ेंगे ये गांव : दौसा अ प्रथम कार्यालय के अधीन भांडारेज, जौपाड़ा, कालाखो, खेड़ली, जयसिंहपुरा, रामसिंहपुरा भगलाई आदि गांवों को दौसा अ द्वितीय (ग्रामीण) एईएन कार्यालय में शामिल किया जाएगा। इसी प्रकार लवाण जेईएन कार्यालय के अधीन गांवों को नांगल राजावतान एईएन कार्यालय में शामिल किया जाएगा।
परेवा रहेंगे सैंथल एईएन : सैंथल सब डिविजन कार्यालय में आर. के. परेवा को एईएन लगाया गया है। आर. के. परेवा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया।
जल्द होगा शिकायतों का समाधान : जयपुर विद्युत वितरण निगम लि. दौसा के एसई एन. एस. गोरसिया का कहना है कि सैंथल में एईएन कार्यालय स्वीकृत हो गया। कार्यालय खुलने के बाद उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी। बिजली संबंधी शिकायतों का जल्द समाधान हो सकेगा।