पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाल विवाह रोकथाम के लिए टीम का गठन

बाल विवाह रोकथाम के लिए टीम का गठन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा ग्रामीण | एसडीएम कार्यालय नांगल राजावतान मुख्यालय पर डॉ. गोरधन लाल शर्मा की अध्यक्षता में उपखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें अक्षय तृतीया व पीपल पूर्णिमा पर होने वाले बाल विवाह रोक के लिए अधिकारियों की टीम का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर एसडीएम एंव तहसीलदार ने संबोधित किया। बाल विवाह कंट्रोल रूम का प्रभारी तहसीलदार सम्मपत लाल मीणा, कंट्रोल रूम में परामर्शी कार्मिक बीना मीणा, राजेश कुमार शर्मा को नियुक्त किया है। वहीं टीम में बीडीओ लवाण मुरारीलाल शर्मा, थानाधिकारी नांगल राजावतान मुकेश चौधरी, बाल विकास परियोजना अधिकारी दौसा ग्रामीण बृजमोहन गुप्ता, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नरेन्द्र शर्मा, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राजाराम मीणा को कमेटी में नियुक्त कर स्वयं सहायता समूह, आशा सहयोगिन को बाल विवाह के विरुद्ध वातावरण निर्माण हेतु जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

खबरें और भी हैं...