पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समारोह में 259 दिव्यांगों को किया लाभान्वित

समारोह में 259 दिव्यांगों को किया लाभान्वित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा|जिले के दिव्यांग बालक व बालिकाओं को मंगलवार को कृत्रिम अंग तथा उपकरण वितरित किए। बारादरी मेला मैदान स्थित भावना मैरिज लॉन में आयोजित कार्यक्रम में 259 दिव्यांगों को लाभान्वित किया, जहां 400 अंग और उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम सर्व शिक्षा अभियान व रमसा की ओर से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि समावेशित शिक्षा राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद के उपायुक्त डॉ. आकाश अरोड़ा थे, जबकि अध्यक्षता जिला परिषद के सीईओ राजेंद्र चतुर्वेदी ने की। मुख्य अतिथि डॉ. आकाश अरोड़ा के सज्ञथ सर्व शिक्षा अभियान के एडीपीसी अशोक कुमार शर्मा, रमसा के एडीपीसी सुशील शर्मा, एसएसए के एपीसी मुकेश चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया। संचालन लोकेश शर्मा ने किया।

मजदूरी की दरें बढ़ाने व समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन

दौसा|कृषि उपज मंडी मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने समिति सचिव को ज्ञापन सौंपकर एक मई से मजदूरी की दरें बढ़ाने व समस्याओं के निराकरण की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष कालूराम मीणा ने बताया कि मंडी के पल्लेदारों की 1 मार्च 2017 से एक वर्ष के लिए मजदूरी की दरें बढ़ाई गई थी। एक वर्ष होने पर एक मार्च को सचिव से मजदूरी की दरें बढ़ाने की मांग की थी। उस समय एक मई से मजदूरी की दरें बढ़ाने व वार्ता के लिए बुलाने की बात कही थी, लेकिन अभी तक संगठन के पदाधिकारियों को मजदूरी की दरें बढ़ाने के लिए वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया। उन्होंने बताया कि मंडी परिसर में संचालित पांच प्याऊ में से 3 में वाटर कूलर नहीं है। एक में वाटर कूलर खराब है। जिससे किसान, व्यापारी व पल्लेदारों को पानी के लिए परेशानी हो रही है। मंडी में एक और प्याऊ संचालित होनी चाहिए तथा एक और बोर की व्यवस्था की जाए। पल्लेदार विश्राम गृह के सामने एकल पाइंट की मोटर खराब हुए 7 दिन हो गए। इसकी सूचना दे दी, लेकिन अभी तक मोटर ठीक नहीं हुई। उन्होंने सात दिन में समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...