टेंट का पाइप गिरने से युवक की मौत
दौसा | नादौती थाना इलाके में गुरुवार देर शाम अंधड़ के दौरान टेंट का पाइप गिरने से एक युवक की मौत हो गई।
जिला अस्पताल चौकी के कांस्टेबल राजवीर सिंह ने बताया कि विजय(21) पुत्र मलखान मीणा निवासी घूमणा गुरुवार शाम को चैनपुरा के समीप लग्न-टीका समारोह में टैंट लगा रहा था। अंधड़ के दौरान लोहे का पाइप उसके सिर पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसको जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह पुलिस जिला अस्पताल पहुंची तथा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।