तीन करोड़ की लागत से बनेगा कौशल विकास केंद्र
दौसा ग्रामीण | दौसा विधायक शंकर शर्मा के अथक प्रयासों से शहरों की तर्ज में ही गांवों का विकास करने का जो उनके मन में जज्बा था वो अब खुलकर रंग दिखाने लगा है। जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर जयपुर जिले की सामी पर बसे छोटे से गांव देवरी में शीघ्र ही तीन करोड़ रुपयों की लागत से कौशल विकास केन्द्र बनेगा । इसके लिए राज्य सरकार द्वारा स्वीकृति जारी कर दी गई है साथ ही दौसा पांच दिन में नक्शा व ट्रेडों की घोषणा कर दी जावेगी। विधायक शंकर शर्मा ने बताया कि इसी माह पंद्रह तारीख के आसपास मुख्यमंत्री महोदय से विचार विमर्श कर समय मिलते ही उद्घाटन कराया जावेगा। पांच ट्रेंडों में 200 से अधिक ग्रामीण क्षेत्र के बालक बालिकाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण। विधायक ने बताया कि कौशल विकास केन्द्र के तहत इलेक्ट्रिक शियन, फिटर, ब्यूटीपार्लर, लैब टैक्नीशियन, सिविल, सहित सामान्य जानकारी का ग्रामीण युवाओं को तीन माह का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें कम्पनियों में प्लेसमेंट के जरिए भेजकर रोजगार उपलब्ध भी कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान युवाओं को खानपान व रहने की सभी तरह की सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जावेगी।
शीघ्र किया जाएगा जगह का चयन
विधायक शंकर शर्मा ने बताया कि कौशल विकास केन्द्र निर्माण के लिए शीघ्र ही जगह चिहिन्त किए जाने के लिए सरपंच सचिव तहसीलदार को निर्देशित कर जगह चिहिन्त करने के निर्देश दिए गए है ।
लोगों में खुशी की लहर
देवरी गांव में कौशल विकास केन्द्र के खुलने की जानकारी लगते ही आसपास की तीन दर्जन से अधिक ग्राम पंचायत के लोगो में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने खुशी जताते हुए बताया कि विधायक का ज्यादातर विकास कराए जाने का ध्यान ग्रामीण क्षेत्र की और ही है अभी आईटीआई कालेज ढिगारिया में खुलवाई उसके बाद सबसे बड़ा केन्द्र देवरी में बनाना ग्रामीण क्षेत्र के लोगो के लिए इससे बडी खुशी और क्या होगी।