पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेधावी छात्रों को मिले लैपटॉप व स्कूटी

मेधावी छात्रों को मिले लैपटॉप व स्कूटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा |विधायक शंकर शर्मा ने कहा कि जिले के स्कूल के छात्र-छात्राएं पढ़ाई में अच्छी मेहनत कर जिले एवं प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। विधायक शुक्रवार को श्री रामकरण जोशी सीनियर सेकंडरी स्कूल में लैपटॉप व स्कूटी वितरण समारोह में बोल रहे थे। कक्षा आठ, दस व बारहवीं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को जिले में 845 में से 633 लैपटॉप व 24 स्कूटी का वितरण किया। विधायक ने कहा कि बच्चों की शिक्षा में गुरुओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है। समारोह में जिला कलेक्टर नरेश कुमार शर्मा ने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं को समारोह में लैपटॉप व स्कूटी वितरण किए गए हैं वो उनकी पढ़ाई में लाभकारी सिद्ध होंगे। कलेक्टर ने कहा कि जिला शैक्षणिक विकास की दृष्टि से आगे बढ़े एवं जिले के छात्र-छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में अपने गांव एवं परिवार का नाम रोशन करें। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक सुरेश जैन, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मनीषा शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...