पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामाजिक समरसता व योजनाओं का लाभ देने के लिए ग्राम स्वराज अभियान आज से

सामाजिक समरसता व योजनाओं का लाभ देने के लिए ग्राम स्वराज अभियान आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा |ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान आयोजित किया जाएगा। जिला परिषद के सीईओ राजेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी ने बताया कि अभियान का प्रमुख उद्देश्य सामाजिक समरसता व गरीब परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना, सरकार द्वारा चलाए जा रहे विविध कार्यक्रमों का फीडबैक लेना, कृषकों की आमदनी बढ़ाना, आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देना तथा राष्ट्रीय प्राथमिकताएं यथा स्वच्छता एवं पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करना है। ग्राम स्वराज अभियान के दौरान स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत दिवस मनाया जाएगा।

कमेटियां बनाकर श्रमदान करेंगे

सीईओ ने बताया कि निगरानी सामितियों एवं स्वच्छाग्राहियों द्वारा वार्ड वार दल बनाया जाकर घर-घर संपर्क कर स्वच्छता के स्थायित्व के बारे में खुले में शौच से मुक्त स्थिति बनाने के लिए समझाया जाएगा तथा मोहल्ले में श्रमदान कराकर संपूर्ण सफाई के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें योजना के तहत कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

संसदीय सचिव पहुंचे खरीद केंद्र
मंडावर | संसदीय सचिव ओमप्रकाश हुड़ला ने शुक्रवार को कृषि उपज मंडी सरकारी खरीद केंद्र का जायजा लिया। खरीद केंद्र पर गड़बड़ी किए जाने की मिल रही किसानों कि शिकायतों को लेकर वे अनाज मंडी पहुंचे। संसदीय सचिव ने उप रजिस्ट्रार सहकारी समिति दौसा को फोन कर मौके पर बुलाया। इसके बाद अनाज मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को हो रही परेशानी दूर करने के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...