दौसा| शहर में बाबाजी की छावनी के पास रामविहार कॉलोनी में पानी की समस्या से त्रस्त महिलाएं सोमवार को जलदाय विभाग कार्यालय पहुंची। इस दौरान कार्यालय में एईएन नहीं मिलने पर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
नगर परिषद के उपसभापति वीरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में कॉलोनी की महिलाएं जलदाय विभाग कार्यालय पहुंची। इस दौरान कार्यालय में एईएन नहीं मिले। एईएन के कक्ष पर ताला लगा मिला। इस पर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की। कार्यालय में एईएन नहीं मिलने पर दैनिक भास्कर के जल मित्र वीरेंद्र कुमार शर्मा ने एसडीएम से फोन पर शिकायत की। इस पर करीब आधा घंटे बाद एईएन व जेईएन कार्यालय में पहुंचे। शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में हैंडपंप व एकल पाइंट काफी समय से खराब है। इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कॉलोनी में टैंकरों से भी पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। 15-20 दिन में टैंकर आता है। इससे गर्मी में पानी की समस्या गहरा गई। लोग पानी के लिए परेशान हैं। कार्यालय में एईएन व जेईएन नहीं मिलते। जलदाय विभाग द्वारा कॉलोनी में पाइप लाइन डाली है, लेकिन उस लाइन से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। उन्होंने एईएन को ज्ञापन सौंपकर हैंडपंप व एकल पाइंट सही कराने तथा गर्मी में टैंकरों से पानी की सप्लाई करने की मांग की। एईएन ने पानी की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन के दौरान पार्षद दीपक प्रजापत, कमली देवी, सुशीला देवी, मांगी देवी, निर्मला महावर, मंजू देवी, गुलाब, मीरा, कजोड़ी, सावित्री, सुनीता, नारंगी, रामपति, शारदा आदि मौजूद थे।
दौसा. चेंबर पर ताला लगा मिलने पर विरोध प्रदर्शन करती महिलाएं।