पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीडीओ पंचायत प्रसार अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी सामूहिक अवकाश पर, कामकाज ठप

बीडीओ-पंचायत प्रसार अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी सामूहिक अवकाश पर, कामकाज ठप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा|राजस्थान पंचायती राज सेवा परिषद के आह्वान पर सोमवार को बीडीओ, पंचायत प्रसार अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी सामूहिक अवकाश पर रहे। कलेक्ट्रेट, जिला परिषद, पंचायत समिति एवं पंचायतों में ग्राम विकास अधिकारी सामूहिक अवकाश पर जाने के कारण पंचायती राज विभाग का कामकाज ठप रहा।

न्याय आपके द्वार शिविरों में भी पंचायतों संबंधी काम नहीं हुए। इसमें पट्टे, नामांतरण आदि की कार्रवाई नहीं हो सकी। सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के काम भी ठप रहे। सरपंचों ने आंदोलन को नैतिक समर्थन दिया। जिला परिषद में होने वाली जिला स्वच्छता मिशन, बंजर भूमिव चारागाह विकास समिति तथआ जिला स्थापना समिति की बैठक को स्थगित करना पड़ा। ग्रामीण विकास अधिकारी की पदोन्नति, सहायक कार्यक्रम अधिकारी के पद सृजन के बाद पदोन्नति नहीं करने व ग्राम सेवक संवर्ग का कैडर स्ट्रैंथ नहीं करने, वेतन विसंगति दूर नहीं करने पर कर्मचारियों ने आक्रोश जताया। संघ के जिला मंत्री अखिलेश शर्मा ने बताया कि सरकार के साथ हुए समझौते को लागू नहीं करने पर फिर से आंदोलन करने को मजबूर हुए हैं। आरआरडीएस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ललित कुमार यादव, जिला प्रतिनिधि विनय मित्र, मुरारीलाल शर्मा, जिलाधअयक्ष रतीराम गुर्जर, प्रदेश प्रतिनिधि सुनील कुमार गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष शिवसिंह चौहान, मंत्री सरदारसिंह गुर्जर, घनश्याम शर्मा आदि ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि मांगें नहीं मानी तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...