पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्पॉट बिलिंग करने गए बिजली कर्मचारी से मारपीट

स्पॉट बिलिंग करने गए बिजली कर्मचारी से मारपीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा. मारपीट का शिकार मीटर रीडर।

एक शिक्षक सहित तीन जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कार्यालय संवाददाता | दौसा

शहर में महेश्वरा रोड रेलवे फाटक के समीप स्थित लव कुश नगर में सोमवार को स्पॉट बिलिंग करने गए एक बिजली कर्मचारी (तकनीकी सहायक) के साथ तीन जनों ने जमकर मारपीट की। बिल अधिक आने की बात कहते हुए आरोपितों ने बिजलीकर्मी का सरकारी मोबाइल छीन लिया तथा सरकारी बिलिंग प्रिंटर को तोड़ दिया। तकनीकी सहायक से मारपीट करने का पता चलने पर निगम के कर्मचारी कोतवाली पहुंचे तथा आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की।

जयपुर विद्युत वितरण निगम लि. एईएन कार्यालय का तकनीकी सहायक लखन कुमार तिवाड़ी सुबह करीब 8 बजे लवकुश नगर में मीटरों का पठन दर्ज कर स्पॉट बिलिंग कर रहा था। प्रहलाद प्रसाद मीणा के मकान पर मीटर का पठन दर्ज कर बिलिंग की कार्रवाई करते समय वहां मौजूद बत्तीलाल मीणा अध्यापक व 2 अन्य ने बिल अधिक आने की बात कहकर उससे अभद्रता की। लखन कुमार ने बताया कि बिल अधिक आने की शिकायत निगम कार्यालय में करने के लिए कहा। इस पर बत्तीलाल गुस्से में हो गया तथा उसको धक्का देकर नीचे गिरा दिया। तीनों आरापितों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपितों ने उसका सरकारी मोबाइल छीन लिया तथा सरकारी बिलिंग प्रिंटर तोड़ दिया। बत्तीलाल ने उसके साथ डंडे से मारपीट की। इस संबंध में लखन कुमार ने बत्तीलाल सहित तीन जनों के खिलाफ उसके साथ मारपीट कर सरकारी मोबाइल छीनने, सरकारी बिलिंग प्रिंटर तोड़ने व राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया है।

बिजली रीडिंग मशीन तोड़ी, मोबाइल छीना

दौसा. घटना के बाद कोतवाली में विरोध जताते बिजली कर्मी।

दौसा. मीटर रीडर की तोड़ी मशीन व फाड़े बिल।

कोतवाली पहुंचे बिजली कर्मचारी

तकनीकी सहायक लखन कुमार के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर निगम के एईएन मोहनलाल शर्मा, जेईएन दीपक शर्मा, रामकेश सैनी, रवि शर्मा व बिजली कर्मचारी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बिजली कर्मचारी लखन कुमार ने बत्तीलाल सहित तीन जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। राजस्थान बिजली वर्कर्स फैडरेशन एटक के प्रदेश अध्यक्ष केशव व्यास ने बताया कि तीन दिन में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

कार्यालय संवाददाता | दौसा

शहर में महेश्वरा रोड रेलवे फाटक के समीप स्थित लव कुश नगर में सोमवार को स्पॉट बिलिंग करने गए एक बिजली कर्मचारी (तकनीकी सहायक) के साथ तीन जनों ने जमकर मारपीट की। बिल अधिक आने की बात कहते हुए आरोपितों ने बिजलीकर्मी का सरकारी मोबाइल छीन लिया तथा सरकारी बिलिंग प्रिंटर को तोड़ दिया। तकनीकी सहायक से मारपीट करने का पता चलने पर निगम के कर्मचारी कोतवाली पहुंचे तथा आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की।

जयपुर विद्युत वितरण निगम लि. एईएन कार्यालय का तकनीकी सहायक लखन कुमार तिवाड़ी सुबह करीब 8 बजे लवकुश नगर में मीटरों का पठन दर्ज कर स्पॉट बिलिंग कर रहा था। प्रहलाद प्रसाद मीणा के मकान पर मीटर का पठन दर्ज कर बिलिंग की कार्रवाई करते समय वहां मौजूद बत्तीलाल मीणा अध्यापक व 2 अन्य ने बिल अधिक आने की बात कहकर उससे अभद्रता की। लखन कुमार ने बताया कि बिल अधिक आने की शिकायत निगम कार्यालय में करने के लिए कहा। इस पर बत्तीलाल गुस्से में हो गया तथा उसको धक्का देकर नीचे गिरा दिया। तीनों आरापितों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपितों ने उसका सरकारी मोबाइल छीन लिया तथा सरकारी बिलिंग प्रिंटर तोड़ दिया। बत्तीलाल ने उसके साथ डंडे से मारपीट की। इस संबंध में लखन कुमार ने बत्तीलाल सहित तीन जनों के खिलाफ उसके साथ मारपीट कर सरकारी मोबाइल छीनने, सरकारी बिलिंग प्रिंटर तोड़ने व राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया है।

खबरें और भी हैं...