पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बड़ोली में भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली

बड़ोली में भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा ग्रामीण |ग्राम बडोली में भागवत कथा के शुभारंभ पर ठाकुर जी महाराज के मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सुबह आठ बजे मंदिर प्रांगण में बैठकर श्रद्वालुओ द्वारा सामूहिक रूप से झंडा पूजन किया। इसके पश्चात कलश यात्रा को आचार्य श्याम बिहारी व्यास ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। धार्मिक कार्यक्रमो के आयोजित होने से लोगो के बिच आपसी भाईचारा बढ़ता है। तथा लोगो को बिना भेदभाव एक जगह बैठने का मौका मिलता है। बाद मे श्रद्वालु बैण्ड बाजे की धुनपर नाचते गाते शिव भोले के जयकारे लगाते हुऐ चल रहे थे।श्रद्वालुओं व महिलाओ ने नगर परिक्रमा कर कथा स्थल पर पहुचे। इस दौरान राजस्थान गौड ब्राहामण के जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, विमला शर्मा, महेश चन्द्र उपाध्याय, सविता शर्मा, अमरसिंह राजपूत, हनुमान पटेल, घनश्याम पटेल,हरफूल मीणा,गोविन्द शर्मा,आयोजक श्यामबिहारी व्यास सहित अनेको लोग मौजुद थे ।

खबरें और भी हैं...