भागवत में गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग की झांकी सजाई
दौसा|कलेक्ट्रेट चौराहा पर विवेकानंद स्कूल में चल रहे भागवत ज्ञान यज्ञ में सोमवार को गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया गया। इस अवसर पर छप्पनभोग की झांकी सजाई गई। भागवताचार्य जगदीश प्रसाद शास्त्री ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि अभिमान ही मनुष्य के पतन का कारण है। गोवर्धन पर्वत धारण कर कृष्ण ने इंद्र का अभिान चूर कर दिया। कृष्ण की रासलीला के बारे में बताया कि आत्मा का परमात्मा से मिलन ही माहारास है। इस दौरान कृष्ण रुकमणि विवाह की जीवंत झांकी प्रदर्शित की गई। कथा में कलाकारों ने एक से बढकर एक भजन सुनाए।