आगरा बाइपास रोड स्थित इंपल्स डिग्री कालेज में बीए पार्ट प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के स्वयंपाठी विद्यार्थियों की भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा 22 मई को होगी। इसके लिए छात्र-छात्राओं को सुबह 8 बजे कालेज पहुंचना होगा।
दूसरी ओर नला मोहल्ला स्थित इंदिरा गांधी पीजी महाविद्यालय में बीए पार्ट प्रथम व द्वितीय ईयर के स्वयंपाठी तथा बीए द्वितीय वर्ष के नियमित विद्यार्थियों की भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा 23 मई को होगी। इसके लिए विद्यार्थियों को सुबह 9 बजे कालेज पहुंचना होगा। वहीं बीए तृतीय वर्ष के नियमित तथा स्वयंपाठी विद्यार्थियों की भूगोल प्रायोगिक परीक्षा 24 मई को सुबह 9 बजे से होगी। विद्यार्थियों को साथ में प्रायोगिक परीक्षा से संबंधित रिकॉर्ड व प्रवेश पत्र लेकर कालेज पहुंचना होगा। कालेज में भूगोल प्रायोगिक परीक्षा का टाइम टेबल बोर्ड पर चस्पा कर दिया है। इसके बावजूद कोई विद्यार्थी अनुपस्थित रहता है तो वह उसकी जिम्मेदारी होगी।