पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारत को विश्व पटल पर लाए थे राजीव

भारत को विश्व पटल पर लाए थे राजीव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि सोमवार को बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा पार्टी कैार्यालय में हुई।

सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड़ ने कहा कि भारत को विश्व पटल पर अग्रणी देशों की श्रेणी में लाने वाले राजीव गांधी ही थे। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने ही 21वीं सदी के भारत का सपना देखा था। पूर्व मंत्री मुरारीलाल मीणा ने कहा कि भाजपा के नेता झूठ बोलकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की मेंबर ममता भूपेश ने कार्यकर्ताओं को राजीव गांधी का सपना पूरा करने में भागीदार बनने का आह्वान किया। अब्दुल मन्नान, बाबूलाल निर्झर, जिला प्रवक्ता घनश्याम शर्मा, रामनाथ राजोरिया, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ अध्यत्र मोहम्मद रहीस, पूर्व पालिकाध्यक्ष अब्दुल माजिद, पार्षद आशीष शर्मा, पूर्व जिला प्रमुख विनोद शर्मा ने भी राजीव गांधी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। प्रधान डीसी बैरवा, शहर अध्यक्ष अवधेश शर्मा, भरतलाल, जगदीश, अन्नू शर्मा, रामधन सैनी, महेंद्र आनंद, सन्नूखान, राकेश शर्मा, सियाराम, उमाशंकर, पीसीसी मेंबर रामावतार चौधरी, रामावतार मावई, कंवरपाल गुर्जर, भावना सैनी, राजेंद्र शर्मा, बालकिशन कटारिया आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

बालाजी में मनाई राजीव गांधी की पुन्य तिथी

मेहंदीपुर बालाजी। आस्था धाम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्यसभा सांसद व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मूलचंद मीणा के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुन्य तिथी मनाई। इस अवसर पर मरीजों एंव गरीबों को फल वितरित किए। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद का किशोरी सेवा सदन धर्मशाला में स्वागत किया।

दौसा. कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते पदाधिकारी।

बलिदान दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि

बांदीकुई|ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को गांधी पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महासचिव जीआर खटाना ने कहा कि राजीव गांधी ने देश मे सूचना क्रांति का जाल बिछाने के साथ युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में बोट डालने का अधिकार दिया था। आज उनकी ही देन है कि पंचायत राज मजबूत हैं देश मे कंप्यूटर क्रांति की शरुआत राजीव गांधी ने ही की थी। ब्लॉक कांग्रेस ए के अध्यक्ष तेजसिंह सिहर्रा ने कहा कि राजीव गांधी की ही देन थी कि युवाओं को राजनीति में आगे लेकर आए। ब्लॉक बी के अध्यक्ष जयसिंह बैरवा, इंजीनियर वेदप्रकाश शर्मा ने भी राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला।

मंडावर

गांधी परिवार के बलिदान को नहीं भूलेगा देश

लालसोट|उपखंड मुख्यालय पर संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में ब्लॉक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई इस अवसर पर पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि देश की एकता अखंडता के लिए गांधी परिवार द्वारा दिए गए बलिदान को देश की जनता कभी नहीं भूलेगी। लालसोट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामोतार शर्मा अरनिया,चांदसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश राडा,प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य रामविलास खेमावास,जिला कांग्रेस महासचिव नाथू लाल पटेल डीडवाना, पूर्व चेयरमैन हीरालाल सैनी,जिला युथ महासचिव प्रधुम्न सिंह चौहान,राजकुमार झाँपदा, युथ कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र सैनी,चन्दर मोहन सैनी,नगर अध्यक्ष अंशुल सोनी ,राहुल जोशी,विकाश गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद थे।

लालसोट. पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि।

बांदीकुई

खबरें और भी हैं...