पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्कुलेटिंग एरिया में प्याऊ लगाने की जगी उम्मीद, सांसद से मिला प्रतिनिधिमंडल, जीएम ने दिया परमिशन का आश्वासन

सर्कुलेटिंग एरिया में प्याऊ लगाने की जगी उम्मीद, सांसद से मिला प्रतिनिधिमंडल, जीएम ने दिया परमिशन का आश्वासन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे स्टेशन परिसर में पार्किंग के कोने पर हर साल लगती है प्याऊ

कार्यालय संवाददाता | दौसा

रेलवे स्टेशन परिसर (सर्कुलेटिंग एरिया) में पार्किंग के एक कोने में लोगों के सहयोग से हर साल प्याऊ लगती रही है। इसमें पूर्व सीनियर डीसीएम विवेक रावत की रजामंदी रहती थी, लेकिन नए सीनियर डीसीएम डॉ. राकेश शर्मा आए तो उन्हें कुछ अधिकारियों ने कहा कि कुछ लोग स्टेशन परिसर में मनमाने ढंग से स्थाई प्याऊ बनाकर कब्जा करना चाहते हैं। गर्मी के सीजन में पार्किंग के एक कोने में प्याऊ लगाने के सिलसिले में शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल जयपुर सांसद रामचरण बोहरा से मिला। इस पर सांसद बोहरा ने रेलवे जीएम टी.पी. सिंह से टेलीफोन पर बात की और लोगों को प्याऊ लगाने के लिए परमिशन देने की मांग उठाई। जीएम सिंह ने सांसद बोहरा को प्याऊ की परमिशन देने के बारे में आश्वासन दिया है।

प्याऊ लगाने वाले लोग रेलवे का एक बूंद पानी नहीं लेते, बल्कि प्रतिदिन मीठे पानी के 5-5 हजार लीटर क्षमता के 2 टैंकर मंगाते थे। पानी को ठंडा करने के लिए जरुरत के अनुसार अपने खर्च से 10 से 15 सिल्ली बर्फ भी लाते। यात्रियों को पानी पिलाने के लिए अपने खर्च पर एक महिला को रखा, जो सुबह 8 से शाम 6 बजे तक यात्रियों को प्याऊ पर पानी पिलाती थी। इस बार स्वीकृति मिलने में देरी के कारण प्याऊ नहीं लगाई गई है। अब उत्तर पश्चिम रेलवे के बिग बॉस जीएम तेजेंद्र पाल सिंह तक बात पहुंचने के बाद उम्मीद जगी है कि अगले सप्ताह तक प्याऊ चालू कर दी जाएगी।

पार्किंग में खड़े सैकड़ों दुपहिया वाहनों की सुरक्षा के लिए पिछले साल प्याऊ के लिए लोहे की जाली का ढांचा खड़ा किया था, जो स्थाई नहीं था। दो माह पूर्व 5 फरवरी को जीएम के निरीक्षण के मद्देनजर प्याऊ को अधिकारियों के कहने पर हटा दिया था, लेकिन अब परमिशन में हो रही देरी के चलते यात्रियों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। प्याऊ की स्वीकृति जल्द से जल्द मिले तो यात्रियों को गर्मी में मीठा और ठंडा पानी मिलेगा।

जीएम ने आश्वासन दिया है

जयपुर सांसद रामचरण बोहरा से मिले थे। सांसद बोहरा के सामने दौसा रेलवे स्टेशन पर पेयजल की किल्लत को देखते हुए सर्कुलेटिंग एरिया में प्याऊ लगाने के लिए परमिशन दिलाने की मांग की। फिर सांसद बोहरा ने तुरंत ही जीएम टी.पी. बोहरा को कॉल की और सर्कुलेटिंग एरिया में प्याऊ लगाने के लिए स्थानीय लोगों को परमिशन देने की बात कही। इस पर जीएम सिंह ने आश्वासन दिया कि डीआरएम को बोल देता हूं, स्वीकृति मिल जाएगी। नरेश ओसवाल, अध्यक्ष, दौसा सार्वजनिक निर्माण एवं विकास समिति

खबरें और भी हैं...