- Hindi News
- National
- चलती ट्रेन में चढ़ रहा था, पैर फिसलने से प्लेटफार्म ट्रेन के बीच फंसा, घायल
चलती ट्रेन में चढ़ रहा था, पैर फिसलने से प्लेटफार्म-ट्रेन के बीच फंसा, घायल
जयपुर आरपीएफ थाने में कार्यरत हेडकांस्टेबल शनिवार को अजमेर से जम्मू तवी जा रही पूजा सुपरफास्ट ट्रेन में चढ़ते समय दौसा में गिरकर घायल हो गया। उसे एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उसके पैर में घुटने के नीचे चोट है।
हेड कांस्टेबल की जान बचाने में दौसा चौकी स्टाफ की तत्परता काम आई, जिससे घायल को तुरंत इलाज मिलने से जान बच गई। जयपुर में आरपीएफ थाने में कार्यरत विद्यानंद यादव (49) ट्रेन एस्कॉर्ट ड्यूटी पर था। पूजा ट्रेन दौसा में प्लेटफार्म-2 पर पहुंची तो हैड कांस्टेबल यादव गाड़ी से नीचे उतर गया। दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रवाना हुई तो हैड कांस्टेबल यादव चलती ट्रेन में चढ़ने लगा। इस दौरान पायदान पर पैर रखते ही फिसल गया। संभलने की काफी कोशिश भी की, लेकिन बैलेंस नहीं बना और प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच फंस गया। लोगों के चिल्लाने पर चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया, लेकिन तब तक 7-8 डिब्बे कांस्टेबल के ऊपर से गुजर चुके थे।
दौसा में आरपीएफ चौकी प्रभारी विक्रम सिंह ने टेलीफोन पर तुरंत एंबुलेंस 108 को हादसे की सूचना दी। एंबुलेंस भी जल्द पहुंचे गई। पहले जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार और फिर जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
निगेटिव न्यूज
सिर्फ वहीं नकारात्मक खबर, जो अापको जानना जरूरी हैं