पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले के 28 गांव होंगे धुआं रहित, 20 को मनाएंगे उज्ज्वला दिवस

जिले के 28 गांव होंगे धुआं रहित, 20 को मनाएंगे उज्ज्वला दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है। जिसके अंतर्गत देश भर में 15 हजार एलपीजी पंचायतों का आयोजन किया जाएगा।

जिला नोडल अधिकारी अंकुर मालू ने बताया कि इस दौरान पेट्रोलियम मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, सभी तेल कंपनियों के अधिकारी, तेल एवं प्राकृतिक गैस के वरिष्ठ अधिकारी, देश के विभिन्न भागों में एलपीजी पंचायतों के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उज्ज्वला दिवस गैस वितरकों के माध्यम से आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में प्रत्येक एलपीजी वितरक द्वारा अपने क्षेत्र में एक एलपीजी पंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत प्रत्येक पंचायत में कम से कम 100 नए एलपीजी लाभार्थियों को नामांकित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा 21 दिवसीय ग्राम स्वराज अभियान 5 मई तक चलाया जा रहा है। जिले के 28 गांव इस योजना के अंतर्गत धुआं रहित बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार ने एक ओर योजना तैयार की है, जिसके तहत बीपीएल परिवार को नया कनेक्शन देने के बाद उनकी सब्सिडी रकम 6 माह तक नहीं वसूली जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत वर्ष 2019 तक पांच करोड़ उपभोक्ता बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे अब बढ़ाकर 8 करोड़ कर दिया गया है। यह लक्ष्य 2020 तक पूरा करना है। अब तक दौसा जिले में 82 हजार 930 गैस कनेक्शन उज्ज्वला योजना में दिए जा चुके हैं। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एससी, एसटी व एमबीसी के बीपीएल कार्ड धारक को प्रधानमंत्री आवास योजना व प्रधानमंत्री अंत्योदय योजना के पात्रों को भी गैस कनेक्शन दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...