आज विधायक करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण
आज विधायक करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण
दौसा|विधायक शंकर शर्मा 16 मई को सुबह नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे।
विधायक सुबह 9 बजे वार्ड नंबर 12 के सेक्टर नंबर 3 में डामर सड़क घरौंदा स्कीम और हाउसिंग बोर्ड पार्क सेक्टर 3 के चारों तरफ का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वार्ड 11 एवं 12 में सीसी रोड निर्माण कार्य पांच दुकान से हाउसिंग बोर्ड तिरुपति नगर और वार्ड नंबर 11 में का शिलान्यास किया जाएगा। वार्ड नंबर 32 गणेश नगर में सीसी रोड निर्माण कार्य गणेश नगर बस डिपो से पदम एडवोकेट गजराम मीणा के मकान तक का शिलान्यास विधायक करेंगे। इसके बाद विधायक ग्राम पंचायत काबलेश्वर के अटल सेवा केंद्र में राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार में शिरकत करेंगे। ग्राम पंचायत बैजवाडी की रामावि में न्याय आपके द्वार कार्यक्रम में भाग लेंगे।