पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूचना केंद्र में नहीं है पानी का इंतजाम, बोतलों के साथ किया युवाओं ने प्रदर्शन

सूचना केंद्र में नहीं है पानी का इंतजाम, बोतलों के साथ किया युवाओं ने प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा. सूचना केंद्र में पानी नहीं होने पर कलेक्ट्रेट पर बोतलों के साथ प्रदर्शन करते विद्यार्थी।

कार्यालय संवाददाता । दौसा

सूचना केंद्र में पानी की सुविधा नहीं होने पर युवाओं ने मंगलवार को खाली बोतलें लहराकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

इस दौरान उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन देकर सूचना केंद्र में पानी की व्यवस्था कराने की मांग की। विद्यार्थियों का कहना था कि कलेक्ट्रेट परिसर में होने के बावजूद सूचना केंद्र में पानी की किल्लत दीया तले अंधेरा की तरह है। यहां रोजाना करीब 200 विद्यार्थी अध्ययन के लिए आते हैं। विद्यार्थियों को जिला परिषद तथा डिस्पेंसरी से पानी लाना पड़ता है। इसके लिए घरों से बोतलें लानी पड़ती हैं। उन्होंने कलेक्टर से पानी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ज्ञापन देनेवालों में संजय बैरवा, सुमित कुंद्रा, धर्मवीर सिंह, भगवान सहाय, रोहिताश मीणा, राजेंद्र सैनी, पृथ्वीराज मीणा, रामराज, शीला आदि थे।

खबरें और भी हैं...