- Hindi News
- National
- गांवों में 500 रु में मिलेंगे घरेलू बिजली कनेक्शन, 50 रुपए में मिलेगी एलईडी
गांवों में 500 रु में मिलेंगे घरेलू बिजली कनेक्शन, 50 रुपए में मिलेगी एलईडी
जयपुर विद्युत वितरण निगम लि. की ओर से गांवों में सौभाग्य योजना के तहत एपीएल को 500 रुपए मांग पत्र राशि जमा कराने पर घरेलू बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके लिए निगम द्वारा ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित गांवों में शिविर लगाए जा रहे हैं।
अभियान के तहत जिले में 28 गांवों में शिविर लगाए जा रहे हैं। इनमें 8 हजार 684 घरेलू कनेक्शन जारी करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के तहत गांवों में एपीएल को पांच सौ रुपए में घरेलू बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। अब तक गांवों में मूल आबादी में 1900 व गैर आबादी क्षेत्र में 3500 रुपए डिमांड नोटिस की राशि जमा कराने पर बिजली कनेक्शन दिए जाते थे। अब अभियान में सौभाग्य योजना के तहत इन गांवों में पांच सौ रुपए डिमांड राशि जमा कराने ही घरेलू बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। गौरतलब है कि पहले दिन शनिवार को पांच गांवों में शिविर लगाए गए। इनमें 75 घरेलू बिजली कनेक्शन दिए गए।
दौसा. एलईडी वितरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक।
दौसा. एलईडी वितरण करते निगम के एसई।
इन गांवों में लगेंगे शिविर : उजाला योजना के तहत 16 अप्रैल को तिगड्डा, राजपुरा, झरना व खेमावास, 17 को बास गुढ़लिया, खोहरी, निहालपुरा, भड़ंग्यावास, बूटोली व लालपुरा, 19 को नौगांव, गूजरवाड़ा, बीनावाला, ढाणी जामा व बरेड़ी, 23 को झांझया का बास, समसपुर, गनीपुर व गूगोलाव, 24 अप्रैल को नांगल, सिकराय डूंगर, हिंगोटिया, 25 अप्रैल को अचलपुरा में शिविर लगाया जाएगा। शिविर में घरेलू बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। वहीं एलईडी वितरित की जाएगी।
एलईडी से होगी बिजली की बचत : जयपुर डिस्कॉम दौसा के कार्यवाहक एसई जे. पी. बैरवा का कहना है कि ग्राम स्वराज अभियान में सौभाग्य योजना के तहत गांवों में एपीएल को 500 रुपए मांग पत्र राशि जमा कराने पर घरेलू बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। शिविरों में 50 रुपए में एलईडी वितरित की जा रही है। एलईडी से बिजली की बचत होगी। वहीं उपभोक्ताओं के बिल कम आएगा।
60 हजार एलईडी वितरण का लक्ष्य : ग्राम स्वराज अभियान में उजाला योजना के तहत ऊर्जा दक्षता सर्विसेज लिमिटेड द्वारा एलईडी बल्व का वितरण किया जाएगा। चयनित गांवों में 60 हजार 788 एलईडी वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए गांवों में शनिवार से शिविर लगाए जा रहे हैं। पहले दिन 843 एलईडी वितरित की गई। एलईडी 50 रुपए में वितरित की जा ही है। इससे बिजली की बचत हो सकेगी। वहीं उपभोक्ता के बिल कम आएगा।