पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती पर उमड़ा सैलाब, शोभायात्रा से जाम, नारों से गूंजा आसमां, भारी फोर्स तैनात

परशुराम जयंती पर उमड़ा सैलाब, शोभायात्रा से जाम, नारों से गूंजा आसमां, भारी फोर्स तैनात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को ब्राह्मण समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शहर की सड़कों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा।

शोभायात्रा के दौरान कानून व्यवस्था के लिए प्रशासन की ओर से सीआरपीएफ व आरएसी के सशस्त्र जवान तैनात किए गए। 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान तोड़ फोड़ व उपद्रव के बाद तनाव को देखते हुए भारी जाब्ता लगाया गया था। चुनावी वर्ष में भारी तादाद में समाज के लोगों द्वारा किए गए रोड शो के राजनीतिक मायने भी लगाए जा रहे हैं। भीड़ का आलम यह था कि गांधी तिराहे से लेकर पुराने सिनेमा तक लालसोट रोड पर जन सैलाब नजर आ रहा था। सड़कों पर यातायात जाम हो गया। पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। शोभायात्रा के बाद मेला मैदान पर हुए समारोह में विधायक, कलेक्टर व एसपी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

युवाओं में भारी जोश

सुबह सोमनाथ मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद गाजे बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा में लोग केसरिया पताका हाथों में लेकर चल रहे थे। हजारों महिलाएं कलश लिए हुए थीं। युवाओं ने भगवान परशुराम व जय श्रीराम के जयकारे लगाए। आगरा रोड, गांधी तिराहा, रेलवे स्टेशन, मानगंज, नया कटला, लालसोट रोड, बरकत तिराहा होते हुए कलश यात्रा मेला मैदान पहुंची।

समारोह में पहली बार उमड़ी ऐसी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था में लगाया अर्द्ध सैनिक बलों को

दौसा. परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में ब्राह्मण समाज की ओर से निकाली शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब। (इनसेट) तैनात सीआरएफ के जवान।

लोकतंत्र में जमाना सिर गिनाने का

विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में सिर गिनाने का महत्व है। उन्होंने कहा कि बहुसंख्यक ब्राह्मण समाज के सभी घटकों को एक मंच पर आकर ताकत दिखानी होगी। हमें भगवान परशुराम की तरह अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी होगी। कलेक्टर नरेश कुमार शर्मा ने कहा कि समाज में कुरीतियों को बंदकर शादी समारोह में अपव्यय को रोकना होगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता से ही विकास संभव है। एसपी चूना राम जाट ने कहा कि ब्राह्मण अपने ज्ञान से लोगों को लाभान्वित करें।

स्वागत में बिछाए पलक पांवड़े

शोभायात्रा के स्वागत में दर्जनों तोरण द्वार लगाए गए। जगह जगह पुष्प वर्षा कर भगवान परशुराम की आरती उतारी। ठंडाई, आइसक्रीम, फल वितरण एवं जल पान कराया गया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व कानून व्यवस्था की दृष्टि से सड़कों पर अर्द्ध सैनिक बलों के सशस्त्र जवान तैनात रहे। भारत बंद के दौरान हुई तोड़ फोड़ व उपद्रव के बाद तनाव को देखते हुए प्रशासन ने पूरी तरह ऐहतियात बरती, जिससे जुलूस शांति पूर्वक निकला।

ये रहे मौजूद

पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश घोसी, विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष वैद्य विष्णुकांत तिवाड़ी, हरियाणा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जगदीश कोठवाला, कैलाश नांगल गोविंद, पार्षद बाबूलाल जैमन, आशीष शर्मा, केदार शर्मा, एडीपीसी सुशील शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उर्मिला जोशी, पं. दीनदयाल उपाध्याय महिला मंच की अध्यक्ष रेणुका शर्मा, अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष निशा नागर आिद मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...