पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिलिकोसिस पीड़ित मरीजों की जांच के लिए मानुपर में आज से दो दिवसीय शिविर

सिलिकोसिस पीड़ित मरीजों की जांच के लिए मानुपर में आज से दो दिवसीय शिविर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आपको आशंका है कि आप या आपके परिवार में कोई सिलिकोसिस बीमारी से पीड़ित है, लेकिन अब तक कहीं जांच नहीं कराई है। ऐसे लोगों के साथ-साथ श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की जांच के सिलसिले में दो दिवसीय शिविर सोमवार से मानपुर में लगाया जाएगा। जांच में सिलिकोसिस से पीड़ित पाए जाने पर मौके पर ही प्रमाण पत्र बनाने जाएंगे। वहीं जिनका श्रम विभाग की योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं है, उनका रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा।

दो दिवसीय शिविर 16 व 17 अप्रैल को मानपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाया जाएगा। इसमें सिकराय, सिकंदरा, महवा व बांदीकुई के साथ-साथ पूरे जिले में कहीं भी सिलिकोसिस से पीड़ित लोग हैं तो वे मानपुर में आयोजित शिविर में जांच करा सकते हैं। जांच के सिलसिले में जयपुर से डाक्टर्स की टीम और अधिकारी आएंगे। जांच में कोई व्यक्ति सिलिकोसिस से पीड़ित पाए जाते हैं तो उनका मौके पर ही प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। साथ ही श्रम विभाग की योजना में पंजीकरण किया जाएगा।

बीमारी की पहचान के लिए एक्स-रे जरुरी:

सिलिकोसिस बीमारी की पहचान के लिए एक्स-रे जरुरी है। शिविर स्थल पर 100 से अधिक श्रमिकों के शिविर में आने की संभावना है। ऐसे में सरकारी अस्पताल में अधिक दबाव नहीं हो, इसके लिए निर्माण श्रमिक अपने स्तर पर एक्स-रे कराकर एक फोटो के साथ आने पर 100 रुपए प्रति प्रकरण का पुनर्भरण तथा शिविर स्थल पर आने-जाने व भोजन के लिए 100 रुपए श्रमिकों को भुगतान किया जाएगा।

पीड़ित अधिक से अधिक लाभ उठाएं शिविर से

सिलिकोसिस बीमारी की जांच के लिए दो दिवसीय शिविर 16 व 17 अप्रैल को मानपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाया जाएगा, जहां इस बीमारी से पीड़ित ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचकर जांच कराएं। बीमारी से पीड़ित पाए जाने पर हाथों सर्टिफिकेट बनाए जाएंगे और पंजीकरण भी करेंगे।

-विक्रम सिंह, श्रम कल्याण अधिकारी दौसा

खबरें और भी हैं...